सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामले में करीना कपूर का बयान दर्ज

Desk. खबर मुंबई से है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामले में अभिनेत्री और अभिनेता सैफ की पत्नी करीना कपूर ने बयान दर्ज करवाया है। वहीं इस मामले में कथित रूप से हमलावर की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में संदिग्ध को नीली शर्ट पहने हुए देखा गया है, जबकि घटना वाली रात की क्लिप में उसने काली टी-शर्ट पहनी हुई थी।

हमलावर की नई तस्वीर आई सामने

सैफ अली खान के घर और बांद्रा के एक होटल के पास के सीसीटीवी फुटेज में कथित रूप से हमलावर को अपनी बांहें मोड़कर, नीली शर्ट पहने और एक बैकपैक ले जाते हुए देखा गया  है। यह दृश्य सैफ अली खान को चाकू मारे जाने के बाद की सुबह का है। संदिग्ध अभी तक पकड़ा नहीं गया, हमले के बाद अगली सुबह 8 बजे तक बांद्रा में था।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला

54 वर्षीय अभिनेता सैफ पर बुधवार रात उनके घर में घुसे एक हमलावर ने उन्हें छह बार चाकू मारा। उन्हें गर्दन, पेट और पीठ पर चाकू मारा गया। फिलहाल, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है। हमलावर की पहली तस्वीर बांद्रा की उस इमारत के अंदर का था, जहां सैफ अली खान पर हमला किया गया था। यहां लगे सीसीटीवी में संदिग्ध को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता को चाकू मारने के बाद संदिग्ध मौके से भाग गया और मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 35 टीमें बनाई हैं। हालांकि मामले के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...