बाढ़ : बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने आज प्रखंड परिसर में पंचायत राज के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। पूर्व कानून मंत्री ने फीता काटकर इस भवन को जनता की सेवा में समर्पित किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख भवेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ कुमारी पूजा और मुखिया समेत पंचायत समिति सदस्यों ने शिरकत की। लगभग दस लाख की लागत से निर्मित इस भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की भी व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में बीपीआरो अंजनी प्रसाद ने भी शिरकत की।
निकम्मे और भ्रष्ट अधिकारियों को दी नसीहत
कार्तिकेय सिंह ने प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में निकम्मे और भ्रष्ट अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और तत्काल सुधर जाने की नसीहत दी है। मोकामा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में शिक्षा व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर अधिकारियों की खिचाई की गई। प्रखंड प्रमुख भवेंद्र कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी के खिलाफ कठोर कारवाई की मांग सदन से की।इस मांग पर पूर्व कानून मंत्री के तेवर तल्ख दिखे और तत्काल सुधार लाने की नसीहत दी। कार्तिकेय सिंह ने कहा कि पंचायत सदन की पहली बैठक के बाद कुछ सुधार हुआ है। व्यवस्था में और सुधार लाने की दरकार है।
https://22scope.com/ex-law-minister-karthikeya-singhs-bail-plea-rejected-the-sword-of-arrest-hangs/
Highlights







