Katihar: मासूम के जान की कीमत 8 लाख…, पंचायती में लगाई गई मासूम के जान की बोली…

149
Katihar
Katihar: मासूम के जान की कीमत 8 लाख..., पंचायती में लगाई गई मासूम के जान की बोली...
Advertisment

क़टिहार: कटिहार (Katihar) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक तीन वर्षीय मासूम के जान की कीमत महज 8 लाख रूपये लगाई गई। मामला कटिहार के बारसोई प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत के गोविंदपुर का है जहां दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में नानी घर आये एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामला थाना पुलिस में न जाये इसके लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने पंचायती कर मासूम के जान की कीमत 8 लाख रूपये लगा दी।

Advertisment

बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर वाद विवाद चल रहा था इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने बच्चे पर हमला कर दिया जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए पूर्णिया में अस्पताल पहुँचाया जहां इलाज के दौरान मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामले में पंचायत के उप सरपंच मुख़्तार ने बताया कि जमीनी विवाद में एक मासूम की जान चली गई। Katihar Katihar Katihar

यह भी पढ़ें – Patna संग्रहालय परिसर में जोरदार धमाका…, दीवारों में आई दरार…

Katihar पुलिस को नहीं है जानकारी

मामला आगे न बढे इसलिए पंचायती कर मृतक मासूम के माता पिता को आरोपी से आठ लाख रूपये दिलवा कर मामला खत्म कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अबदपुर अपर थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर दिया और कहा कि अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर मृतक के परिजन मामले में आवेदन देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   महिलाओं का सम्मान ही नहीं मांग पर कार्रवाई भी करते हैं CM नीतीश…, शराबबंदी के साथ ही…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Advertisement