देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, गुप्त सूचना पर 4 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, चंदवा पंचायत क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से एक युवती के साथ संदिग्ध हालत में चारों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तों की पहचान मो. सुल्तान, रवि कुमार, रामावतार और रन सिंह के रूप में हुई है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई देह व्यापार से जुड़े एक संभावित नेटवर्क की कड़ी हो सकती है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है। कटिहार एसपी ने साफ कहा कि जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कामों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल युवती का बयान कटिहार न्यायालय में दर्ज कराया गया है और सभी आरोपियों को विधिवत सुरक्षा में कोर्ट भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Katihar SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : टक्कर ने खोला तस्करी का राज, पकड़ा गया शराब का जखीरा, 4844 लीटर विदेशी शराब बरामद…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...