कटिहार में खूनी खेल : फेसबुक, ‘इश्क’ व कत्ल! 5 साल पहले पति, अब पत्नी की गोली मारकर हत्या

कटिहार : कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र का शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां काजल कुमारी नामक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लेकिन इसके पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

​साजिश की परतों में दबी सच्चाई

आपको बता दें कि इस कत्ल के तार आज से नहीं, बल्कि पांच साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े हैं। ​सीताराम यादव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी पांच साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति और अब पत्नी इस दोहरे हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात के अंधेरे में कौन आता था?

मामले में जनार्दन यादव ने मृतक के ससुर के हवाले से जो बताया, वह इस हत्या की वजह साफ करता है। ​ससुर का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आया करता था। ​बात सिर्फ मिलने तक नहीं थी, फेसबुक पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें वायरल की गई थीं। ​काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा।

​SP शिखर चौधरी ने की ‘प्रेम-प्रसंग’ की पुष्टि, मौके से खोखा बरामद

कटिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी पुष्टि की है। ​पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पूरी तरह से ‘प्रेम प्रसंग’ का नतीजा है। ​कातिल अपना काम करके फरार हो गए, लेकिन मौके से पुलिस को गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने माना कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पति की मौत के पांच साल बाद पत्नी का कत्ल क्या यह सिर्फ प्रेम-प्रसंग है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश? पुलिस अब उस ‘मिस्टीरियस लड़के’ की तलाश में है जो रात में आया करता था।

यह भी पढ़े : कटिहार : देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, गुप्त सूचना पर चार आरोपी गिरफ्तार…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...