खादी को Global Brand के रूप में किया जा सकता है स्थापित, वस्त्र मंत्रालय के…

वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं खादी उत्कृष्टता केंद्र, केवीआईसी दिल्ली की प्रमुख का खादी मॉल पटना में आगमन Global Global 

पटना: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपुल गोयल और खादी उत्कृष्टता केंद्र दिल्ली की प्रमुख सुनंदा दावर पटना पहुंचे। दोनों राजधानी पटना में स्थित खादी मॉल पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग, पटना के सहायक निदेशक डॉ सिसीर कुमार भुयाँ, खादी मॉल प्रबंधक रमेश चौधरी, अब्बास अज़मत रिज़वी, सुमित, विनय कुमार, प्रियंका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपुल गोयल ने खादी मॉल का विस्तृत अवलोकन करते हुए बिहार की खादी परंपरा की सराहना की। उन्होंने खादी उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और शिल्पकारों की भागीदारी को उल्लेखनीय बताते हुए इसे ‘ग्लोबल ब्रांड’ के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। Global  Global 

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने बिहार को बना लिया है Tourist Place, पशुपति पारस को लेकर बोले चिराग के बहनोई…

2 13 scaled 22Scope News

वहीं, खादी उत्कृष्टता केंद्र, केवीआईसी दिल्ली की प्रमुख सुनंदा दावर ने बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा खादी के विस्तार और विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए खादी को युवा पीढ़ी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पृष्ठभूमि को जीवंत रखते हुए खादी को आधुनिक स्वरूप प्रदान करना आवश्यक है। सुनंदा दावर ने खादी मॉल, पटना की साज-सज्जा एवं रख-रखाव की सराहना करते हुए कहा कि, ‘मॉल का प्रत्येक कोना विशिष्ट प्रतीत होता है, जहां उत्पादों के माध्यम से बिहार के वस्त्र उद्योग, खाद्य उद्योग एवं हस्तशिल्प उद्योग की विविधता का अनुभव किया जा सकता है।  Global Global 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    53 वर्षों से किराए की जमीन पर चल रहा है SP Office और थाना, डीएम को पत्र लिख कर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...