Commercial Advertisment

53 वर्षों से किराए की जमीन पर चल रहा है SP Office और थाना, डीएम को पत्र लिख कर…

53 वर्षों से किराए की जमीन पर चल रहा है SP Office और थाना, डीएम को पत्र लिख कर...

Google पर 22Scope चुनें

पश्चिम चंपारण: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार बिहार में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस को हर जरुरी सुविधा उपलब्ध कराने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ बिहार में SP Office और थाना किराये की जमीन पर चल रहा है। एसपी ऑफिस और थाना की जमीन का किराया बिहार पुलिस पिछले 53 वर्षों से शहर के नगर निगम को दे रही है। अब जिले के एसपी ने डीएम को पत्र लिख कर एसपी ऑफिस और थाना की जमीन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है।

मामला पश्चिम चंपारण का है जहां बेतिया एसपी ऑफिस और थाना किराये की जमीन पर चल रहा है। मामले को लेकर बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय को पत्र लिख कर जमीन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। SP ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में लिखा है कि उज्जैनटोला के थाना संख्या-131 विभिन्न खेसराओं के 28.58 एकड़ भूमि रैयती व गैरमजरुआ है, जो सदर अंचल के अमीन द्वारा चिह्नित की गई है। उसे पुलिस लाइन के लिए दी गई है। इसके साथ ही थाना संख्या-131 में ही विभिन्न खाताओं की 19.77 एकड़ जमीन भी है, जो पुलिस लाइन व एसपी आवास के लिए है, इसमें भूमि का प्रकार मकान, मंदिर, परती, खेती आदि है।

यह भी पढ़ें – Breaking : अधिकारी से राजनेता बने ‘सिंघम’…

SP Office के लिए मकान थाना संख्या-128 की खाता संख्या- 7746, 7747, 7740 है, जिसका रकबा 1.58 एकड़ है। यह जमीन नगर निगम की है। एसपी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में नगर थाना और कालीबाग थाना की जमीन को भी ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...