खगड़िया: देश में प्रतिदिन करोड़ों यात्री रेल से सफर करते हैं और अक्सर ट्रेन में सुरक्षित यात्रा समझ कर बेफिक्र हो जाते हैं। ट्रेनों में बेफिक्री का भाव उन्हें अपनी कीमती चीजें खो कर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ साबित हो गया खगड़िया सहरसा रेलखंड के बदला रेलवे स्टेशन के समीप जहां छुट्टियां मनाने मायके जा रही एक महिला के ट्रॉली बैग से बदमाशों ने लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़िता निभा देवी ने बताया कि वह सपरिवार दिल्ली में रहती है और गर्मी की छुट्टी मनाने वह अपने परिवार के साथ सहरसा के बख्तियारपुर अपने मायके जा रही थी।
खगड़िया से ट्रेन खुलने के बाद उसकी आंख लग गई जिसके बाद चोरों ने उसके ट्रॉली बैग का चेन तोड़ कर करीब 8 लाख रुपए मूल्य का जेवरात चोरी कर लिया। महिला ने मानसी रेलवे स्टेशन पर उतर कर जीआरपी थाना ने चोरी का मामला दर्ज करवाया। मानसी GRP थाना के प्रभारी थानेदार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BN College पहुंचे राज्यपाल, छात्रों से हाथ जोड़ अपील करते हुए कहा ‘ऐसा…’
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट


