खालिद अनवर ने कहा- राहुल कितने भी कर लें दलित छात्र के साथ संवाद, नहीं होगा कुछ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासत देखने को मिल रही है। बता दें कि कल यानी गुरुवार को राहुल गांधी बिहार दौरे पर आए हुए थे और दरभंगा में दलित छात्रों के साथ संवाद कर रहे थे। इस संवाद को लेकर बिहार में सियासत भी हो रही है। जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने News 22Scope से खास बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में इन सब चीजों की या इन सब बातों की कोई जरूरत नहीं है।

Goal 7 22Scope News

राहुल गांधी को इन सब चीजों पर बोलने से पहले चिंतन करना चाहिए – खालिद अनवर

खालिद अनवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के दलितों के लिए अक़्लियतों के लिए बहुत कुछ किया गया है। राहुल गांधी को इन सब चीजों पर बोलने से पहले चिंतन करना चाहिए। बिहार में इस तरह की बातें करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा जब नीतीश पूरे देश में जाति जनगणना की मांग कर रहे थे, उस वक्त राहुल ने विरोध किया था। राहुल ने समर्थन नहीं दिया था। जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी उस वक्त कांग्रेस भी सरकार में थी। फिर अब कैसे सवाल उठा रहे हैं। इसलिए बिहार की जनता सब कुछ समझती है, सब कुछ जानती है। इनके झांसे में आने वाली नहीं है। राहुल बिहार आए इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन छात्रों को भड़काने का काम नहीं करें उकसाने का काम नहीं करें।

यह भी पढ़े : Ladies Special : CM ने महिलाओं का दिया बड़ा तोहफा, Pink बसों को दिखाई हरी झंडी

यह भी देखें :

अंशु झा की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...