पहली बार चुनावी मैदान में कूदे खड़गे, कहा- नीतीश ने 9 बार CM पद की ली शपथ, जनता की कभी नहीं ली सुध

वैशाली : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार चुनाव में आज यानी तीन नवंबर को वैशाली जिले के राजा पाकर में जनसभा को संबोधि किया। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजा पाकर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

DIARCH Group 22Scope News

20 साल में नीतीश कुमार न बिहार से पलायन रोक पाए और न ही गरीबी ख़त्म कर पाए – मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नीतीश कुमार ने नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उन्होंने जनता की कभी सुध नहीं ली। 20 साल में नीतीश कुमार न बिहार से पलायन रोक पाए और न ही गरीबी खत्म कर पाए। लाखों लोग पलायन करते रहे, नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। अगर 20 साल में नीतीश कुमार ये सब काम नहीं कर पाए तो अब उन्हें सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

नरेंद्र मोदी जैसी भाषा बोलते हैं, उस भाषा का इस्तेमाल कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया – खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसी भाषा बोलते हैं, उस भाषा का इस्तेमाल कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। ये उनकी आदत है। चाहे जवाहरलाल नेहरु हों, लाल बहादुर शास्त्री हों या इंदिरा गांधी उन्होंने कभी ऐसी भाषा प्रयोग नहीं की, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे ही बोलते रहते हैं। झूठ के मेले में सच अकेला पड़ गया, हर सवाल पूछने वाला… देशद्रोही करार कर दिया गया। बीजेपी के राज में जो भी सवाल पूछता है, उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।

यह भी पढ़े : प्रियंका PM को देना चाहती हैं सुझाव, कहा- एक नया मंत्रालय बना दें, अपमान ​मंत्रालय…

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...