बिहार की बदलती तस्वीर की निशानी है खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव। खेलो इंडिया Youth Games के माध्यम से बिहार की संस्कृति और आतिथ्य से भी परिचित होगी दुनिया। खेल भावना और संस्कृति के विकास के जरिये युवाओं को विकसित भारत का चालक बना रहा खेलो इंडिया महोत्सव। खेल की संस्कृति के विकास के प्रति डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है खेलो इंडिया युवा महोत्सव। विकसित भारत के संकल्प की दिशा में उठाया गया रचनात्मक कदम है खेलो इंडिया युवा प्रतियोगिता : विजय कुमार सिन्हा
पटना: खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव -2025 के लिए खिलाड़ियों की जर्सी के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बिहार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरती पर खेलप्रेमियों के लिए खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव-2025 के रूप में एक बड़ी खेल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। यह आयोजन देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन से खेल की संस्कृति तथा बुनियादी संरचनाओं के विकास की दिशा में डबल इंजन सरकार के प्रयासों को भी पहचान मिल रही है।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक युवा एथलीट भाग लेंगे। विभिन्न खेलों से जुड़े मैच बिहार के पांच शहरों – पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में होंगी। इस आयोजन के माध्यम से देश और दुनिया को युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, खेल भावनाओं को तो देखने का अवसर तो मिलेगा ही उसके साथ बिहार के आतिथ्य, संस्कार और संस्कृति से अवगत होने का भी अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें – CM नीतीश की मांग पर PM ने दिया खास तोहफा, बिहार खत्म हो गई PMAY की…
विजय सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी जी की NDA सरकार के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में किया गया सराहनीय प्रयास है। 2018 में हमारे प्रधानमंत्री जी ने देशी खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए इस पहल की शुरुआत की थी। बीते 6 आयोजनों ने यह साबित किया है कि इस आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी में खेल और खेल की संस्कृति को तो बढ़ावा मिलता ही है।
साथ ही साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, प्रतिभा के प्रदर्शन की ललक और खेल भावना भी विकसित होती है। निस्संदेह इससे राष्ट्र और राज्य के विकास से जुड़े अन्य क्षेत्रों पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। Youth Games Youth Games Youth Games Youth Games Youth Games
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Paras ने कर दिया एलान ‘विधानसभा चुनाव में एनडीए…’, सूरजभान सिंह ने भी कह दी बड़ी बात


