पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। बिहार में चंदा देवी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। नाम नहीं रहने के कारण चंदा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने खेसारी की पत्नी चंदा देवी को सिंबल दिया था। खेसारी लाल यादव खुद या फिर उनकी भाभी अब छपरा से चुनाव लड़ सकती हैं।
मतदाता सूची में चंदा देवी का नाम नहीं है
मतदाता सूची में चंदा देवी का नाम नहीं है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान यह पता चला है। अब खबर है कि उनकी जगह खुद खेसारी लाल यादव ही छपरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि चंदा देवी का नाम मुंबई में मतदाता सूची में है। वहां उनके नाम से घर (फ्लैट) है। वे मूल रूप से छपरा जिले के एकमा के धानाडीह गांव की रहने वाली हैं। यहां की मतदाता सूची में जब उनका नाम खोजा गया तो नहीं था।
अभी खेसारी लाल को नहीं मिला है सिंबल
हालांकि अभी खेसारी लाल यादव को सिंबल नहीं मिला है लेकिन सूत्रों की मानें तो राजद के टिकट पर वो छपरा सीट से प्रत्याशी होंगे। बहुत जल्द उन्हें सिंबल दे दिया जाएगा और फिर वे नामांकन करेंगे। बता दें कि खेसारी लाल यादव के रिश्ते लालू परिवार से बेहतर रहे हैं। लगातार वो मिलते रहे हैं। कार्यक्रम में आते रहे हैं। चुनाव प्रचार में आते रहे हैं।
यह भी पढ़े : चुनाव से पहले RJD को लगा फिर झटका, पूर्व सांसद सरफराज आलम ने दिया इस्तीफा
Highlights