Khunti : बेबसी! सड़क पर प्रसव, रिनपास में इलाज अब पति कर रहा अपनाने से इंकार…

340

Khunti : एक तो विक्षिप्त, फिर बच्चे को दिया जन्म अब पति कर रहा अपनाने से इंकार। लाचार है महिला। मामला खूंटी जिले से निकलकर सामने आ रहा है जहां एक आदिवासी विक्षिप्त महिला और उसके बच्चे को उसके पति ने अपनाने से इंकार कर दिया। मामले में बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा महिला के पति से आग्रह किया गया पर पति ने साफ मना कर दिया। अब महिला लाचार है।

Advertisment

Khunti : अस्पताल के सामने महिला ने बच्चे को दिया था जन्म

दरअसल पूरा मामला कोडरमा अस्पताल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन कुछ महीनो पहले एक आदिवासी महिला ने अस्पताल के सामने ही एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे और महिला की इलाज के बाद पता चला कि महिला विक्षिप्त है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे रिनपास इलाज के लिए भेज दिया।

Khunti : अब पति कर अपनाने से इंकार

कुछ महीने इलाज के बाद महिला को याद आया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद कोडरमा प्रशासन और रिनपास की मदद से बच्चे और महिला को मिला दिया गया। महिला से उसका पता पूछने पर उसने अपना पता खूंटी जिला के रनिया प्रखंड स्थित खटंगा गांव बताया। प्रशासन के सहयोग से महिला का पता ढूंढ लिया गया।

जिसके बाद प्रशासन ने महिला के पति को उसके बच्चे के साथ लेने का आग्रह किया पर पति ने अपनाने से साफ मना कर दिया। बताते चलें कि महिला के पहले से तीन बच्चे हैं। उसका पति मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। पत्नी के विक्षिप्त होने के बाद उसने उसे अपनाने से मना कर दिया। हालांकि प्रशासन अपने स्तर से उसे अपनाने का आग्रह कर रही है।

Advertisement
error: Content is protected !!