बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के कर्मचारी पहुंचे JDU दफ्तर, अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

पटना : बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के कर्मचारी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दफ्तर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 18 वर्षों से पंचायती राज विभाग अंतर्गत ग्राम कचहरी अपनी सेवा दे रहे हैं। ग्राम कचहरी के माध्यम से ग्रामीण जनता को काफी लाभ मिल रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

ग्राम कचहरी के कार्य के अतिरिक्त कई और कार्य कराये जाते हैं – कर्मचारी

कर्मचारियों ने कहा कि ग्राम कचहरी के कार्य के अतिरिक्त हम सबों द्वारा जनगणना, आर्थिक गणना, राशन कार्ड वितरण एवं निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। हम ग्राम कचहरी सचिवों को वर्तमान में छह हजार से बढ़ाकर मात्र नौ हजार रुपए मासिक मानदेय लागू किया गया है जो कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। हम सभी ग्राम कचहरी सचिवों के साथ अन्याय व भेद-भावपूर्ण व्यवहार है।

यह भी देखें :

ग्राम कचहरी सचिवों का मासिक मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 30 हजार लागू किया जाए

कर्मचारियों ने आगे कहा कि पंचायत स्तर पर अन्य संविदाकर्मी कार्य कर रहे हैं। जैसे आवास सहायक, रोजगार सेवक, किसान सलाहकार और विकास मित्र के लोग कार्य कर रहे हैं। जिनकी योग्यता और कार्य का समय ग्राम कचहरी सचिवों के ही समकक्ष है। लेकिन इन सबका मानदेय 20 हजार से लेकर 30 हजार रुपए के बीच है। अतः महोदय के समक्ष हम सब दो महत्वपूर्ण मांग रख रहे हैं। ग्राम कचहरी सचिवों का मासिक मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए लागू किया जाए। ग्राम कचहरी सचिवों की सेवा अन्य संविदाकर्मियों के समान 60 वर्ष की जाए।

यह भी पढ़े : पटना में BJP कार्यालय के बाहर विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी व अभियंता संघ का प्रदर्शन, कहा- ‘NDA सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...