
रांची : कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की प्रोसीक्यूशन कंप्लेंट (PC) पर विशेष पीएमएलए कोर्ट 4 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। अदालत में यह सुनवाई संज्ञान से पहले बहस के तौर पर होगी।


ईडी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद पिछले महीने अंकित राज, मनोज कुमार अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद डांगी, अनिल कुमार और बेेश्वर डांगी के खिलाफ पीसी दाखिल की थी। आरोपियों की ओर से कोर्ट में यह दलील दी गई है कि पीसी पर संज्ञान लेने से पहले उनकी बात सुनी जाए। इसी आवेदन पर अब सुनवाई तय की गई है।
अंबा प्रसाद के भाई समेत सात पर ईडी की पीसी : बालू खनन से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला झारखंड में बालू के अवैध खनन और उससे हुए आर्थिक लाभ को लेकर है। ईडी ने आरोप लगाया है कि बालू खनन और उसके व्यापार से अर्जित अवैध आय को वैध दिखाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई।
ईडी ने 2024 में अंकित राज के रांची समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बालू के अवैध कारोबार से संबंधित कई दस्तावेज और रसीदें जब्त की गईं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन कागजात से अवैध व्यापार और पैसों के लेन-देन का सीधा संबंध सामने आता है।
आगे की कार्यवाही
अब अदालत यह तय करेगी कि ईडी द्वारा दाखिल पीसी पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। अगर कोर्ट संज्ञान लेती है तो मामले की सुनवाई औपचारिक रूप से शुरू होगी और आरोप तय किए जा सकते हैं।
Highlights







