Kidnapping Case Twist: पति बोला मेरा अपहरण नहीं हुआ, राजस्थान थाने में किया सरेंडर

Kidnapping Case Twist में रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का मामला पलटा। पति ने कहा अपहरण नहीं हुआ, नागौर थाने में सरेंडर किया।



Kidnapping Case Twist रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। अपहृत बताए गए मिनहाज आलम ने खुद सामने आकर कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था। पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि केस दर्ज होने के बाद मिनहाज ने राजस्थान के नागौर स्थित एक थाने में सरेंडर कर दिया है और वहां बताया कि वह किसी निजी काम से राजस्थान गया था।

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब इलाही नगर निवासी फिरोजी परवीन ने जगन्नाथपुर थाने में अपने पति मिनहाज आलम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी।

 Kidnapping Case Twist: कैसे दर्ज हुआ अपहरण का केस

केस के अनुसार 31 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे मिनहाज आलम हरियाली रेस्टोरेंट के पास काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। एक जनवरी की सुबह करीब सात बजे उसने पत्नी को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है।

पत्नी के अनुसार मिनहाज ने देवर असगर आलम को भी कॉल किया और किसी मिलन नाम के व्यक्ति से संपर्क कराने को कहा। उसने यह भी दावा किया कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी 12 चक्का गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है।


Key Highlights

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण मामले में बड़ा खुलासा

मिनहाज आलम ने कहा मेरा अपहरण नहीं हुआ

राजस्थान के नागौर थाने में खुद किया सरेंडर

अपहरण और फिरौती कॉल के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

मिनहाज के रांची लौटने के बाद होगी पूछताछ


 Kidnapping Case Twist:पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

मिनहाज आलम के अपहरण की सूचना पर शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना और पुंदाग थाना की पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मिनहाज ने राजस्थान के नागौर जिले में एक थाने में खुद को पेश किया है।

नागौर पुलिस को उसने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है और वह निजी कारणों से वहां गया था। इस जानकारी के बाद रांची पुलिस ने मामले की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है।

 Kidnapping Case Twist: फिरौती कॉल का भी लगाया था आरोप
फिरोजी परवीन ने पुलिस को बताया था कि दो जनवरी को पति ने कॉल कर कहा था कि मिलन से 25 लाख रुपये वापस लेकर अपहरणकर्ताओं को दे दो, तभी वे लोग उसे छोड़ेंगे, अन्यथा जान से मार देंगे। इसी आधार पर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था।

अब मिनहाज के बयान के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि फिरौती की बात क्यों कही गई और क्या पूरे मामले में किसी तरह की साजिश या भ्रामक सूचना दी गई थी।

 Kidnapping Case Twist:रांची लौटने की तैयारी में मिनहाज

पुलिस सूत्रों के अनुसार मिनहाज आलम रविवार को रांची लौट सकता है। उसके लौटने के बाद पुलिस उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि मामले में आगे कानूनी कार्रवाई किस दिशा में बढ़ेगी।

Saffrn

Trending News

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...

Jharkhand Land Registry Update: 1–4 मई तक रजिस्ट्री-दाखिल खारिज बंद, Jharbhoomi...

 झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद बंद, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन, मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित।Jharkhand Land Registry Update...

Ranchi Census Update 2026: जनगणना का पहला चरण शुरू, 4,000 से...

 रांची में जनगणना 2026 का पहला चरण शुरू, 1 मई से स्व-गणना और 16 मई से घर-घर सर्वे, 4,232 कर्मियों की तैनाती।Ranchi Census Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img