Advertisment

अवैध संबंध का विरोध करने पर मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

छपरा: तरैया थाना क्षेत्र के खराटी मुसहर टोली में एक युवक की मां के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति का अवैध संबंध था. जिसका विरोध सोमवार को युवक कर रहा था. जिसको लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक को पेट में चाकू मार दिया. जिससे युवक की उपचार के दौरान रेफरल अस्पताल तरैया में मौत हो गयी. मृतक खराटी मुसहर टोली निवासी 26 वर्षीय पथल राउत है.

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिए. आरोपी घर के कमरे में रखे एक बड़े टिन के बक्से के अंदर छुपा हुआ था.जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.

थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतक की माँ का अवैध संबंध आरोपी के साथ था.अवैध संबंध को लेकर ही दोनों में विवाद शुरू हुआ.इसी दौरान सुरेंद्र नट ने पथल राउत को चाकू मार दिया. जिसकी मौत उपचार के दौरान रेफरल अस्पताल तरैया में हो गयी. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है .

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...