कोडरमाः ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को बार बार भेजे जा रहे समन के बावजूद ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं होने को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की मुख्यमंत्री हमेशा यह कहते रहते हैं कि सांच को आंच की जरूरत नहीं तो, उन्हें ईडी के समक्ष उपस्थित हो जाना चाहिए था. जब कुछ है ही नहीं तो उन्हें ईडी के सामने उपस्थित होने में क्या दिक्कत हो रही है.
उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक जांच एजेंसी के समक्ष मुख्यमंत्री के उपस्थित नहीं होने से पूरे देश में राज्य की गलत छवि बन रही है. मुख्यमंत्री को ईडी के समक्ष उपस्थित होकर सच बता देना चाहिए. एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईडी के समन पर यह प्रतिक्रिया दी. अन्नापूर्णा देवी ने कहा कि ईडी पूरे सबूत के आधार पर मुख्यमंत्री को जांच के लिए बुला रही है. राज्य के कई अधिकारी खनन मामले में जेल में बंद है, ऐसे में उन्हें भी सरकार के समक्ष उपस्थित होकर सब कुछ बता देना चाहिए.
रिपोर्टः कुमार अमित







