JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन का पहला संबोधन, जानिए क्या कहा

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। सीएम हेमंत सोरेन JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसका ऐलान पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया है। केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बड़ी तैयारी के साथ यह महाधिवेशन संपन्न हुआ है। शिबू सोरेन जी की लंबी यात्रा के बाद अब और लंबी यात्रा झामुमो तय कैसे करेगी, कैसे आगे बढ़ेगी, कैसे राज्य की जनता के प्रति कर्त्तव्य का निर्वहन करना है, कई सारी चीजें इस महाधिवेशन में आया है। उन्होंने कहा कि आज के महाधिवेशन के बाद लंबी यात्रा के लिए झामुमो आगे बढ़ेगा।

सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन जी ने अपने बचपन जवानी बुढ़ापा राज्य की जनता-पिछड़ा, दलित और आदिवासी के लिए कुर्बान कर दी। इनके वक्त में सीमित संसाधन में राज्य की जनता के लिए लड़ना जल जंगल जमीन के लिए लड़ना, सामंतवादी विचार वालों से लोहा लेना, साधारण बात नहीं थी। आज सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश इन्हें गुरुजी के नाम से जनता है।

किसान का बुरा हाल

उन्होंने कहा कि इस कारवां को मै लंबे समय के सफर के लिए तैयार कर रहा हूं। पूरे विश्व में झारखंड को सोने की चिड़िया के नाम से जानते हैं। यहां के लोग इतने सरल स्वभाव के हैं इन्हें छलता रहा। चाहे वो बिचौलिए के रूप में या व्यापारी के रूप में हमेशा छल करता रहा। किसान के बिना इस देश की परिकल्पना नहीं की जा सकती, किन्तु किसान का आज हाल बहुत बुरा है।

केंद्र सरकार को झुकना पड़ा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आप दिल्ली के किसान आंदोलन को सुना पढ़ा है। भारत में इतना लंबा संघर्ष नहीं देखा होगा। करीब 1000 किसानों की जान चली गई और अंततोगत्वा केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। ये किसान गरीब की क्षमता है। आज भी देश में भेदभाव खत्म नहीं हुआ है। देश आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो गए। किन्तु आज भी गरीब दलित किसान पिछड़ा आदिवासी के ऊपर शोषण बदस्तूर चल रहा है। ये अत्याचार कौन कर रहा है? ये हम ही लोग के बीच में कुछ ऐसे लोग घुसे हैं, जो सामंती विचार को फैलाने का काम कर रहे हैं।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...