रांची के जर्जर सड़क मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए क्या हुआ

रांची. राजधानी रांची के जर्जर सड़क मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में यह सुनवाई हुई। यह याचिका अधिवक्ता शुभम कटारुका की ओर दाखिल की गई है। मामले में 5 मई को अगली सुनवाई होगी।

जर्जर सड़क मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

दरअसल, सहायक सड़कों की मरम्मती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी ने कहा मुख्य सड़कों को छोड़कर सभी सहायक सड़कों की हालत खराब है। इन रूटों में एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होती है। इसमें रांची के लेक रोड, लालजी हीरजी रोड, कोकर रोड, गाड़ीखाना से मधुकम रोड, इन्द्रपुरी रोड, अपर बाजार रोड समेत अन्य रोड का जिक्र किया गया है।

स्पेसिफिक जवाब दाखिल करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम को बदहाल सड़कों की दी गई सूची के आधार पर सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर उठाए गए कदमों पर स्पेसिफिक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...