ऑपरेशन मुस्कान : SP ने जिले में चोरी के 80 मोबाइल को लोगों को लौटाया

भोजपुर : ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 80 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। जिसमें भोजपुर पुलिस ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिए। ये मोबाइल अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों से चोरी या गुम हुए थे। मोबाइल मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। वे भोजपुर पुलिस के इस काम की तारीफ कर रहे थे।

Goal 4 22Scope News

भोजपुर पुलिस ने 255 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं – SP श्री राज

भोजपुर एसपी श्री राज ने बताया कि 12 जनवरी से अभी तक में भोजपुर पुलिस ने 255 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए आकी गई है ये मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई से लोगों के लिए इससे पुलिस पर विश्वास और बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

भोजपुर पुलिस की इस पहल से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है

भोजपुर पुलिस की इस पहल से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। उन्हें लग रहा है कि अगर उनका मोबाइल खो भी जाता है, तो पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी। यह कार्रवाई चोरों के लिए एक चेतावनी भी है। एसपी ने कहा कि भोजपुर पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से भी अपील है कि वे अपने मोबाइल का ध्यान रखें। चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

Bhojpur SP 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : SP ने 37 मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटायी खुशी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Health Update: 108 एंबुलेंस सेवा का बदलेगा स्वरूप, गांवों तक...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल तक मुफ्त सेवा मिलेगी, जबकि निजी अस्पताल चुनने...

Jharkhand Education: वित्तरहित स्कूलों को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में अब...

 झारखंड सरकार ने वित्तरहित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब दो की जगह एक...

Jharkhand Teacher Recruitment: 1042 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र,...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के...