मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत, जानिए वजह

Desk. मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत होने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से पाकिस्तान में उनकी मौत हो गयी। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका लाहौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता की मौत

बता दें कि, मई 2019 में मक्की को पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार किया था और लाहौर में नजरबंद कर रखा गया था। 2020 में एक पाकिस्तानी अदालत ने भी उसे आतंकी वित्तपोषण से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जनवरी 2023 में मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा वैश्विक आतंकवादी भी घोषित किया गया था।

मक्की 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में वित्तपोषण प्रदान करने में शामिल था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। उस दौरान आतंकवाद विरोधी अभियानों में कुल नौ आतंकवादी भी मारे गए थे और एक आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।

मुंबई आतंकी हमले के अलावा मक्की लाल किला हमले में भी शामिल था। वहां छह (एलईटी) आतंकवादियों ने 22 दिसंबर 2000 को लाल किले पर हमला किया था। वहीं 2018 में वरिष्ठ पत्रकार और राइजिंग कश्मीर अखबार के प्रधान संपादक शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षा गार्डों की हत्या में भी मक्की का आतंकी संगठन लश्कर शामिल था।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...