कंधार विमान अपहरण से पुलवामा हमले तक, मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल रऊफ को चीन ने बैन होने से बचाया

नई दिल्ली : मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल रऊफ को चीन ने बैन होने से बचाया – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)

में भारत और यूएस के प्रयासों पर चीन ने पानी फेर दिया है.

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई व

इस आतंकी समूह का उप प्रमुख अब्दुल रऊफ अजहर को वैश्विक आतंकवादी

घोषित करने के प्रस्ताव को चीन ने तकनीकी आधार पर बाधित किया है.

अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डाले जाने के पक्ष में थे सुरक्षा परिषद

जानकारी के मुताबिक भारत – अमेरिका सहित सुरक्षा परिषद के बाकी

सभी 14 सदस्य अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डाले जाने के पक्ष में थे.

भारत – अमेरिका की तरफ से यूएनएससी में साझा प्रस्ताव लिया गया था.

लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव को तकनीकी आधार पर बाधित करते हुए कहा कि उसे प्रस्ताव का आकलन करने के लिए समय चाहिए. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति के संगठनों व व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करने की प्रक्रिया और कार्यक्रम के संबंध में स्पष्ट प्रावधान है.

विमान अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता था अब्दुल रऊफ

चीन ने इससे पहले भी यूएन में आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को बाधित किया है. जून 2022 में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल मक्की को भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बाधित कर दिया था.

पाकिस्तान में 1974 में पैदा हुआ अब्दुल रऊफ अजहर 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी – 814 अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता था जिसके एवज में उसके भाई मसूद अजहर को जेल से रिहा कराया गया था. संसद हमला और पठानकोट एयरबेस हमले की साजिश में उसकी संलिप्तता रही है. अमेरिका ने 2010 में अब्दुल रऊफ अजहर पर प्रतिबंध लगाया था.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...