पटना : भागलपुर जिले के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम फॉर्मिंग के क्षेत्र में सफल उद्यमी की गाथा लिख चुकी बांका की रिंकू देवी को कृषि उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया है। 16 से 18 मार्च तक सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय किसान मेला में यह सम्मान कृषि मंत्री राम कृपाल के द्वारा दिया गया। मशरूम उत्पादक रिंकू देवी ने कहा कि दलहन-तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण व खाद्य सुरक्षा के लिए आयोजित मेला में कृषि उत्पादकों को उनके कामों के लिए सम्मानित किया। जिससे हम जैसे उद्यमियों को बिहार सरकार की तरफ से सम्मानित किये जाने पर एक नयी ऊर्जा का संचार होने लगा है।
मशरूम स्पॉन कल्टीवेशन, प्रोडक्शन हॉल, कंपोस्ट मेकिंग से करेगी रोजगार उत्पन्न
वहीं बात-चीत करने पर बांका के झिरंवा गांव की रहने वाली रिंकू देवी ने कहा कि 13 सालों से अधिक समय से वे बटन मशरूम से सफल उद्यम तक का सफर तय कर चुकी है। कृषि मेला में शामिल होने के बाद उन्होंने सभी विशेषज्ञों के सामने मशरूम स्पॉन कल्टीवेशन, प्रोडक्शन हॉल, कंपोस्ट मेकिंग का प्रस्ताव रखा है। जिससे अव्वल दर्जे के मशरूम के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में नए दरवाजे खुलेंगे साथ ही मशरूम फॉर्मिंग के लिए निर्यात की जरूरत भी नहीं होगी।

महिला उद्यमी योजना के साथ से मिली नई रफ्तार
बता दें कि झिरंवा की रहने वाली रिंकू देवी को 2022-23 में मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया था। इसके अलावा महिला उद्यमी योजना के लाभ से भी उनके उद्यमी को नयी रफ्तार हासिल हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से आज वे इस मुकाम तक पहुंची है। एनडीए की सरकार में उन्हें ऋण के साथ उनके खास मशरूम के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। जिसके बदौलत उन्होंने जगजीवन राम व बांका जिला प्रशासन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले को दी 914 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 189 योजनाओं का किया शिलान्यास
Highlights


