IND vs SA 2nd Test: मैच से पहले जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना दूसरा टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उनके गर्दन में खिंचाव था जिसके वजह से मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. पूरी रात अस्पताल में रहने के बाद वह दूसरे दिन अपनी टीम से मिले. उनकी जगह पर दूसरे मैच में कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत नजर आएंगे. ऋषभ पंत का बतौर कप्तान ये पहला टेस्ट होगा, जिसमें परीक्षा बड़ी होगी. भारत सीरीज में 0-1 से पीछे हैं, इसलिए सीरीज ड्रॉ पर खत्म करने के लिए ये टेस्ट हर हाल में जीतना है. तो चलिए गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले जानते हैं, गुवाहाटी के मौसम का हाल और बारसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी मौसम की रिपोर्ट

एक्यूवेदर के अनुसार, टेस्ट मैच के पहले दो दिनों में शहर में बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत है, जबकि बाकी समय मौसम साफ रहेगा. खबर यह भी सामने आ रही है कि बारिश की संभावना है मगर मैच रद्द किए जाने की संभावना नहीं है. जिस प्रकार पहला टेस्ट तीन दिनों के अंदर खत्म हो गया था, अगर उसी प्रकार पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है तो यह मैच भी पूरे पांच दिन नहीं चलेगा. मैच के पहले दिन के खेल को देखने के बाद यह साफ हो जाएगा कि मैच कितने दिन चलेगी.

IND vs SA 2nd Test
IND vs SA 2nd Test

IND vs SA 2nd Test: जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां फ्री में देख सकते हैं मैच

IND vs SA 2nd Test: बारसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बारसापारा स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी होगी. इसलिए, विकेट में थोड़ी ज्यादा उछाल होने की उम्मीद है. जानकारी के लिए बता दे, लाल मिट्टी की पिच गेंदबाजों के पक्ष में रहती है. शुरुआती दिनों में पिच तेज गेंदबाजों का साथ देगी. वहीं मैच के दौरान तीसरे या चौथे दिन से स्पिन का खेल शुरू हो जाएगा. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है. जिससे ज्यादा गति और उछाल मिलने की संभावना है. भारतीय टीम ने घरेलू सीजन से पहले ही अपनी मांगें स्पष्ट कर दी थीं. इसलिए, अगर पिच से टर्न मिलता है, तो यह गति और उछाल के साथ टर्न लेगी.

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. वहीं ऋषभ पंत भी पहली बार टेस्ट कप्तान के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे. ऋषभ पंत भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 38वें कप्तान बन गए हैं. वहीं बात करें शुभमन गिल की तो, उन्हें रोहित शर्मा के बाद टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था. अपनी टेस्ट कप्तानी में उन्होंने इंग्लैंड के साथ मैच खेला था. ये सीरीज 2-2 की बराबरी के साथ खत्म हुआ था.

SIR क्या है? जानें बंगाल में क्या चल रहा है खेला

IND vs SA 2nd Test: कितने बजे से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार होने वाला दूसरा टेस्ट मैच 9 बजे से खेला जाएगा. मैच के शुरू होने से पहले होने वाली टेस्ट की प्रक्रिया 8:30 बजे होगी. टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान 8:25 बजे मैदान में आएंगे. वहीं मैच का तीसरा सेशन शाम 4:30 बजे तक समाप्त होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में तीन सेशन होते हैं. पहले सेशन के बाद लंच होता है और दूसरे के बाद टी-ब्रेक. मगर आपको गुवाहाटी में उल्टा देखने को मिलेगा. गुवाहाटी में पहले सेशन के बाद टी-ब्रेक होगा और दूसरे सेशन के बाद लंच ब्रेक होगा.

IND vs SA 2nd Test: यहां देख सकते हैं लाइव

आप भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

IND vs SA 2nd Test: भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img