Wednesday, July 30, 2025

Related Posts

डेमोग्राफी और घुसपैठिए पर क्या बोले बंधु तिर्की, जानिए…

रांची. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को बनाने में यहां के लोगों ने संघर्ष किया और उस संघर्ष का योद्धा शिबू सोरेन जी हैं। भाजपा के नेता के द्वारा कहा जाता है कि संथाल परगना और बंगाल को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए। भाजपा सिर्फ नेरेटिव सेट करती है।

घुसपैठिए पर बोले बंधु तिर्की

बंधु तिर्की ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीति चश्मा से नहीं देखा जाता है। घुसपैठ का निश्चित रूप से विरोध होना चाहिए, लेकिन आंकड़े के साथ बात होनी चाहिए। अब चुनाव आने वाला है। तब घुसपैठ की बात उठ रही है। चुनावी नेरेटिव सेट करने के लिए लोगों को बहकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची सहित कई जगहों की डेमोग्राफी बदली है। यहां जमीन बेचने वाले कौन लोग हैं? पूरा कानून को तार तार कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेशी घुसपैठिए आते हैं तो यहां के मुस्लिम को तो नुकसान होगा ही। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हैं। भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। जमीन कारोबारी कमलेश सिंह कहां का है?

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe