जम्मू-कश्मीर में कब होगा विधानसभा का चुनाव, चुनाव आयोग ने बताया, जानिए

Desk. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बहुत जल्द ही यहां चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा। हम वहां लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत से बहुत उत्साहित हैं।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव पर बोले सीईसी

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत और घाटी में 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू और कश्मीर में जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग-राजौरी से पांच सांसदों का चुनाव है। जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहला चुनाव हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार 4 जून को होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के दौरान सीईसी से वहां विधानसभा चुनाव की योजना के बारे में पूछा गया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि हम लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद वहां विधानसभा चुनाव कराएंगे।

यह पूछे जाने पर कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। उस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सभी दलों ने कहा था कि विधानसभा चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होने चाहिए, लेकिन पूरी प्रशासनिक मशीनरी ने कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को संवैधानिक रूप से वैध माना था, जबकि पोल पैनल को 30 सितंबर 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...