Koderma Accident : जिले के रांची पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। मृत महिला की पहचान संजू सिंह के रुप में हुई है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान सर्वेश कुमार के रुप में होती है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हाय रे बालू! सोना खरीदना आसान है पर बालू मुश्किल, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने…
Koderma Accident : बाइक पर सवार होकर बरही जा रहे थे पति-पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक संजू सिंह और सर्वेश कुमार दोनों पति-पत्नी है। दोनों बाइक पर सवार होकर बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरी नदी पुल पर बनी डिवाईडर से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे। घटा के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें- Ranchi : छत्तीसगढ़ से परीक्षा देने आई युवतियों से दिनदहाड़े छिनतई, स्थानीय लोगों ने आरोपी की कर दी…
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Highlights


