प्रकाशित: अपडेट:
पटनासिटी : बिहार सरकार द्वारा डेटिकेटेड कोविड अस्पताल नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिंडे इंडिया कम्पनी द्वारा निर्मित 20 केएल की उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट वाले सात सौ बेड और 106 बेड वाले नवनिर्मित मदर चाइल्ड हॉस्पिटल समेत कई महत्वपूर्ण उपकरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल ऐप के माध्यम से किया। इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना बनी है। इसको लेकर नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रसाशन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ी है।
Highlights

















