Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर : कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है, जो अपनी मौसी के गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि अक्षय अपने मौसेरे भाई के साथ तालाब में नहा रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार...

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने घाटों किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बांका : छठ पूजा की तैयारी को लेकर बांका के जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। इसी कड़ी में बांका के डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने तारा मंदिर छठ घाट और चांदन नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा एसडीएम राजकुमार, सीओ प्रियंका कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। डीएम ने सर्वप्रथम तारा मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया।DM ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई कराने को लेकर दिया निर्देश  इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक...

गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA की ही सरकार, अपराध हुआ तो 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सम्राट ने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी। सुशासन का राज है। अगर बिहार में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन पारिवारिक झगड़े या जमीन विवाद को छोड़कर।सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ गरुआ की सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार...

Kunal Kamra को CM देवेंद्र फडणवीस की दो टूक – ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे‍ं…

डिजिटल डेस्क : Kunal Kamra को CM देवेंद्र फडणवीस की दो टूक – ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे‍ं…। Comedian Kunal Kamra की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी पर उपजे विवाद पर सोमवार को CM देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक लहजे में Kunal Kamra को संदेश दिया है।

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त के योग्य नहीं। वह तुरंत माफी मांगें…।’

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी पर गरमाए विवाद पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का स्टैंड सामने आते ही अब डिप्टी सीएम अजीत पवार ने भी बयान जारी किया है।

अजीत पवार ने कहा कि – ‘किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। जो अपने अधिकार में है वो ही बोलना चाहिए।’

CM देवेंद्र फडणवीस का सख्त बयान…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर Comedian Kunal Kamra की टिप्पणी से गरमाए विवाद पर CM देवेंद्र फडणवीस ने गंभीर संज्ञान लिया है और सख्त लहजे में सोमवार को अपना एवं अपनी सरकार का स्टैंड साफ किया।

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘…स्टैंडअप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वो जो चाहे वो नहीं बोल सकते हैं। … Kunal Kamra को माफी मांगनी चाहिए। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

…कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन अगर यह जानबूझकर हमारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, तो यह सही नहीं है।

…कोई ह्यूमर पैदा कर सकता है, लेकिन अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

….कोई दूसरे की स्वतंत्रता और विचारधारा का अतिक्रमण नहीं कर सकता है। …इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता है।’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

‘जो गद्दार थे उन्हें जनता ने घर वापस भेज दिया…’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर Comedian Kunal Kamra की विवादास्पद टिप्पणी से नाराजा CM देवेंद्र फडणवीस ने सख्त तेवर में ही इस मामले में सोमवार को अपना बयान दिया।

CM देवेंद्र फडणवीस ने सख्त लहजे में कहा – ‘…Kunal Kamra ने वो ही लाल रंग की संविधान की किताब के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है जो राहुल गांधी भी दिखाते हैं। …उन दोनों ने ही संविधान को नहीं पढ़ा है।

…संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन इसकी सीमाएं हैं। …लोगों ने हमें साल 2024 के विधानसभा चुनाव में वोट और समर्थन दिया है।

…जो लोग गद्दार थे उन्हें जनता ने घर वापस भेज दिया है। …जनादेश और बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा का अपमान करने वालों को जनता ने उनकी जगह दिखा दी है।

…महाराष्ट्र की जनता तय कर चुकी है कि गद्दार कौन है। …कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। …इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

…अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता।’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में गरमाए विवाद को एननजर में जानें….

स्टैंड-अप कॉमेडियन Kunal Kamra ने अपने शो में शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी।

इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने बना नाम लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। इस बीच शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने Comedian Kunal Kamra के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

comedian Kunal Kamra
comedian Kunal Kamra

मुरजी पटेल ने कहा, ‘…हमने अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए Comedian Kunal Kamra के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। …हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

…मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। …अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे।

…हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।’

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि –‘…आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। …कामरा ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं।

….उद्धव ठाकरे की पार्टी के पास कोई नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रही है। …कामरा को अब उपमुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना करने के नतीजों का पता चलेगा।’

Related Posts

पटना में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की हुई बैठक, छेड़ी गई कांग्रेस को...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस को बिहार में बचाने की मुहिम छेड़ी गई।...

गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA...

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट...

RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही नेताओं अपनी पार्टी से लगातार...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel