Lakhisarai Children’s Film Festival का हुआ समापन, बाल दिवस के अवसर पर हुई थी शुरुआत

लखीसराय: लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव का समापन हो गया। लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव का समापन एक समारोह के दौरान हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह ने की। समारोह में सभी आगतुंक विशिष्ट अतिथियों का स्वागत लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव के निदेशक एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न दे कर किया। बाल फिल्म महोत्सव की शुरुआत बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को हुई थी।

फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन भी फिल्म उपस्थित बच्चे एवं अलग अलग फिल्म के प्रदर्शन से माहौल काफी गुलजार रहा। बाल फिल्म महोत्सव का थीम निपुण भारत (संख्यात्मक ज्ञान के साथ पठान में निपुणता के लिए राष्ट्रीय पहल) एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है।

1 287 22Scope Newsइस थीम के द्वारा बच्चों में रचनात्मकता, पढ़ने के प्रति ललक एवं क्रिएटिविटी बढ़ाने हेतु लखीसराय जिला प्रशासन की यह एक अनोखी पहल है। तीसरे दिन भी लखीसराय संग्रहालय, महादेव टॉकीज एवं राज सिनेमा में गांधी, चिड़ियाखाना, चक दे इंडिया, कस्तूरी, रंग जैसी फ़िल्में दिखाई गई।

फिल्म महोत्सव के समापन दिवस पर अनेक विशिष्ट अतिथि ने भी उपस्थित रहे इनमें स्थानीय नागरिक एवं शांतिनिकेतन के प्रोफेसर डॉ अनिल प्रमुख हैं। जिला प्रशासन की तरफ से लखीसराय के अपर समर्हता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नैंसी मुर्मू, डीआरडीए के निर्देशक इत्यादि भी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  IXL 2024: एरिक एगार्ड ने आठवें ऑनलाइन राउंड में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया, भारत के…

Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival Lakhisarai Children’s Film Festival

Lakhisarai Children’s Film Festival

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...