बाल दिवस के दिन शुरू हुए लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव

लखीसराय : बाल फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन जिला के बालगुदर स्थित संग्रहालय में सहकारिता एवं कृषि मंत्री प्रेम कुमार का आगमन हुआ। मंत्री प्रेम ने लखीसराय जिले में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन करने के लिए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन करना लखीसराय जिले के लिए गौरव की बात है। बाल फिल्म महोत्सव का थीम निपुण भारत (संख्यात्मक ज्ञान के साथ, पठन में निपुणता के लिए राष्ट्रीय पहल) एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है। इस थीम के द्वारा बच्चों में रचनात्मक, पढ़ने के प्रति ललक एवं क्रिएटिविटी बढ़ाने हेतु लखीसराय जिला प्रशासन की यह एक अनोखी पहल है।

लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 14 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन समाप्त होगा।
बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन नगर के दो महत्वपूर्ण थिएटरों, राज सिनेमा एवं महादेव थिएटर तथा लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम में हो रहा है। आज फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम में लगान, द साइलेंट इको, बारात तथा अण्डमान फिल्म दिखाई गई। महादेव टॉकीज में लगान, बिट्टू ,कस्तूरी, बारात एवं अण्डमान फिल्म दिखाई गई।

Gca6bIIXAAA0OHy 22Scope News

यह भी देखें :

वहीं राज सिनेमा में लगान, रंग, बारात एवं शेरा फिल्म दिखाई गई। फिल्म महोत्सव में सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों, नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय इत्यादि के छात्रों ने हिस्सा लिया। बाल फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने भी फिल्म देखने का आनंद लिया। फिल्म महोत्सव में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Gca6bK XEAAK3Ui 22Scope News

यह भी देखें : विजय सिन्हा ने बालगुदर स्थित संग्रहालय में बाल फिल्म महोत्सव का किया उद्घाटन

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...