दामोदर नदी पर छठ में जुटेंगे लाखों लोग, प्रशासन की तरफ से की गई है विशेष व्यवस्था

रामगढ़ः जिले के थाना चौक स्थित रामगढ़ का दामोदर घाट रामगढ़ जिले का सबसे बड़ा घाट माना जाता है। यहां पर लाखों लोगों की भीड़ जमा होती है। महासमिति की ओर से यहां पर आने जाने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। रामगढ़ के दामोदर नदी के किनारे लगभग 2 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है और साथ ही बड़ी संख्या में छठ व्रती भी अर्ध्य देने के लिए आती हैं।

ये भी पढे़ें- बोकारो पुलिस की लापरवाहीः मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती

समिति की तरफ से रहती है विशेष व्यवस्था

दामोदर नदी में गहराई होने की वजह से मत्स्य विभाग की ओर से यहां पर 10 से 15 गोताखोर की व्यवस्था की जाती है ताकि महापर्व के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो। यहां पर प्रशासन की तरफ से विशेष व्यवस्था की जाती है। रात्री होने पर किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से बड़े-बड़े 10 से 15 लाइट टावर लगाया जाता है। इस बार आकर्षण का केंद्र झूला भी यहां पर लगाया गया है। इस बार पूरे दामोदर नदी पुल को तिरंगे के लाइट से सजाया गया है।

ये भी देखें- सुरंग में फंसे झारखंड मज़दूरों के लिए आज का दिन साबित हो सकता है बड़ा, परिजनों को मिल सकती है खुशखबरी

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...