पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारों पर ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई को दस्तावेज मुहैया करवा कर दिया था।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अगर सबसे बड़ी दोषी कोई है तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार और ललन सिंह को आज माफी मांगनी चाहिए कि क्यों उन्होंने सीबीआई को दस्तावेज मुहैया करवाया था। वहीं आगे तेजप्रताप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको राजद तक नोटिस नहीं लेता है उनका बात का कुछ कहना ही नहीं।
https://22scope.com/nitish-kumar-vijay-sinha-came-out-to-celebrate-thug-picnic-to-the-farmers/
विवेक रंजन की रिपोर्ट







