किसानों को ठग पिकनिक मनाने निकले नीतीश कुमार: विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर फिर से बड़ा हमला बोला है. विजय सिन्हा ने कहा की रोहतास के साथ हमेशा वादाखिलाफी हुई है.

किसानों को धोखा देकर मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के नाम पर सिर्फ पिकनिक मनाने निकल पड़े हैं. किसानों को ठगने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वहां के किसानों को आज तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है.

768 512 16970844 730 16970844 1668828918559 22Scope News
विजय सिन्हा

किसानों की माली हालत पर मुख्यमंत्री की नजर नहीं पड़ रही है, यहां के किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.

अरवा चावल पर रोक लगाकर मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों की फ़ौज खड़ी कर दी है, और मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे हैं.

जनता से किये वादे आश्वाशन बन कर रह गए

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जनता से किये वादे मुख्यमंत्री भूलते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सूर्य मंदिर देव को पर्यटन स्थल का दर्जा देने का वादा किया था, उस वादे का भी कुछ नहीं हुआ.

निति आयोग द्वारा औरंगाबाद के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग की गई थी पर मुख्यमंत्री की उदासीनता का नतीजा है कि आज औरंगाबाद को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिल पाया है.

औरंगाबाद को अब तक कृषि विश्वविद्यालय का लाभ नहीं मिल सका, औरंगाबाद में शिक्षा विभाग सिसक रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार लगातार पिछड़ रहा है. यहां के बच्चे शिक्षा के लिए पलायन को मजबूर हैं.

झारखंड न्यूज 22Scope News

बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है : विजय सिन्हा

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से फेल है, लोग डरे हुए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है. आज बिहार में विधायकों और सांसदों को भी धमकी मिल रही है.

जनप्रतिनिधि असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे हैं. इसे जनता राज कहें या गुंडा राज. इस समाधान यात्रा से अब जनता उब चुकी है.

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...