तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, कहा- कोई नाराजगी नहीं

पटना : मकर संक्रांति के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) परिवार में सियासी और पारिवारिक एकजुटता की तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली। लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के यहां आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। खास बात यह रही कि तेज प्रताप ने एक दिन पहले ही लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार को व्यक्तिगत रूप से भोज का निमंत्रण दिया था, जिसे लालू यादव ने स्वीकार किया। वहीं तेज प्रताप के आवास पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे। जदयू के विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

तेज प्रताप के आवास पर आयोजित इस पारंपरिक भोज में लालू यादव आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए

तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित इस पारंपरिक भोज में लालू प्रसाद यादव आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए। बताया जा रहा है कि उनके आंखों का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए उन्होंने काला चश्मा लगा रखा था। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भोज के दौरान लालू यादव ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दही-चूड़ा का भोज बिहार की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे सभी लोगों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। सभी लोगों को मनाना चाहिए।

Tej Lalu 1 22Scope News

लालू यादव ने कहा कि ऐसे भोज सभी लोगों को करने चाहिए

लालू यादव ने कहा कि ऐसे भोज सभी लोगों को करने चाहिए। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव ने इस आयोजन में सभी दलों के लोगों को आमंत्रित किया है। चाहे वे बीजेपी के हों या विरोधी दलों के यह एक अच्छा और सराहनीय कदम है। लालू यादव ने साफ शब्दों में कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है और सब कुछ ठीक है। उन्होंने तेज प्रताप को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि आपसी मेल-मिलाप से ही समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी तेज प्रताप यादव के यहां भोज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू यादव से बातचीत भी की।

Tej Lalu 2 22Scope News

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मामा प्रभुनाथ यादव

इस दौरान तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में बड़े मामा प्रभुनाथ यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा दही-चूड़ा भोज में आए हैं तो आशीर्वाद देंगे कि हमारा भांजा आगे बढ़े। जनता की सेवा करे। हम अपने बड़े भांजे को आशीर्वाद देने आए हैं। पूरा परिवार इकट्ठा होगा। इसके अलावा प्रभुनाथ यादव ने चुनाव में धोखाधड़ी के सवाल पर कहा कि चुनाव के दिन तक महिलाओं को 10 हजार रुपए मिले। इसमें पुरुषों को भी मिल गया है। हमारे दल को एक करोड़ 15 लाख मत मिले। इन लोगों को 95 लाख मत मिले, आगे हम हुए न लेकिन मशीनरी की गड़बड़ी से हम हार गए।
तेज प्रताप के मामा साधू यादव ने कहा कि पूरा परिवार एक हो जाएगा। मेरा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आएंगे।

Tej Lalu 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मकर संक्रांति के अवसर पर JDU द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img