पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव के साथ उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य और बड़ी बेटी व लोकसभा सांसद मीसा भारती मौजूद हैं। लालू यादव को कल यानी सात अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट में पेश होना है। दिल्ली के राउज राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें सम्मन जारी किया था। लालू के साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को भी पेश होना है।
लालू प्रसाद यादव से पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पराजय है। लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।वहीं उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़े : पप्पू ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लोगों को दी राहत सामग्री
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


