लालू यादव ने PM के इंटरव्यू पर उठाया सवाल, कहा पूछा जाता है स्क्रिप्टेड सवाल

पटना: छठे चरण के मतदान के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला किया है। लालू यादव ने प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को एक पटकथा बताया है। उन्होंने पत्रकारों पर भी पत्रकारिता धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि पत्रकार भी प्रधानमंत्री से सही से सवाल नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक सवाल पूछने से पहले पत्रकार लोग 𝟑 मिनट मक्खन लगाते है, फिर चासनी में लपेट एक सवाल पूछते है, फिर 𝟑 मिनट मक्खन लगाते है। इतना स्क्रिप्टड भी नहीं होना चाहिए। पत्रकारों को प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए था कि आपने सालाना 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। आपने लाखों करोड़ रूपये काला धन विदेश में होने की बात कही थी साथ ही ये भी कहा था कि सभी के खाते में 15 लाख आएँगे तो क्या हुआ? आज तक किसी पत्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी से यह नहीं पूछा कि आपने गंगा की सफाई की बात की?

गंगा मैया को साफ करने की बात कही थी आपने लेकिन आपने सफाई के बदले अधिक प्रदूषित ही कर दिया। पहले देश पर कितना कर्ज था और अब कितना कर्ज है। आपने अपने शासनकाल में देश पर चार गुना कर्ज क्यों बढ़ा दिया। पूंजीपतियों को 25 करोड़ माफ़ क्यों किया? कोई भी पत्रकार प्रधानमंत्री से नोटबंदी के नाम पर कुछ सवाल नहीं कर रहे ना ही इसका फायदा पूछ रहे। इनके कार्यकाल में देश में रिकॉर्ड महंगाई और बेरोजगारी कैसे बढ़ी। बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिया लेकिन आपने बिहार को क्या दिया।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जनता ने कर दिया है साफ, 4 जून को चल जायेगा पता- R K SINHA

 

PM PM PM PM

PM

Highlights

Saffrn

Trending News

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...

सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर...

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img