सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। यह कार्यक्रम बोकारो स्टील सिटी स्थित सुविधि बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ओएनजीसी बोकारो के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा आसपास के विद्यालयों के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहेब के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व, मुख्य अतिथि श्री टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर (परिसंपत्ति प्रबंधक, सीबीएम एसेट, बोकारो) ने कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, बोकारो के सदस्यों के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,“आज हम यहाँ केवल जयंती मनाने के लिए नहीं, बल्कि उनके उस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा कर्तव्य है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के चेयरमैन श्री आर. बी. सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “बाबा साहेब ने अपनी शिक्षा के दौरान जिन कठिन परिस्थितियों और भेदभाव का सामना किया, वह हमें यह सिखाता है कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी, क्योंकि वे जानते थे कि ज्ञान ही सशक्तिकरण का आधार है।”

समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्रों द्वारा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्रों ने नागपुरी, संथाली एवं हो जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ-साथ नशा मुक्ति विषयक नाट्य मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, ओएनजीसी बोकारो के तत्वावधान में एक प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री रितु ग्रेस बरला द्वारा किया गया, जबकि स्वागत भाषण श्री अजय कुमार दास एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री धवल होरो द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमति एम्बिली नायर, श्रीमति अनीता यादव, श्रीमति डॉली कुमारी, श्रीमति बसंती मुण्डा, श्री बिपिन कुमार, श्री मानस कुमार राय, श्री बिपिन प्रसाद, श्री विकास चन्द्र सिंह, श्री जयदीप भट्टाचार्जी, श्री शिशिर रत्न करकेट्टा, श्री योगो पूर्ति, श्री जनमेजय महतो, श्री संजय भारती, श्री रामबृक्ष मुर्मु, श्री सोना राम मुर्मु, श्री नरेश ठाकुर सहित सीबीएम एसेट के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...