लालू यादव ने की RJD सदस्यता अभियान की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की ओर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अलावा कई बड़े नेता मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा कि उसके बाद और हम लोगों ने भी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय जनता दल सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली पार्टी बिहार में बनेगी। 20 राज्यों में हमारा संगठन है। हर जगह सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। सभी समाज हर धर्म हर जाति के लोगों को हमें साथ लेकर चलना। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में राजद के सभी लोग सदस्य बनेंगे और आने वाले दिनों में महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। राजद ने एक करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट किया।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के समन पर तेजस्वी यादव कहा कि यह सब रूटीन वर्क है। बीजेपी के द्वारा पहले एजेंसियों को नाम दिया जाता है। एजेंसी या नकली केस बनाते हैं। फिर मामला कोर्ट में जाता है फिर चार्जशीट होता है। फिर जो चार्जशीट होता है वह बेल लेते हैं। जो बीजेपी कहते हैं, वही एजेंसी करती है। मामला कोर्ट जब जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो-जो अपोजिशन के लीडर है जिन-जिन लोगों पर इन लोगों ने मुकदमा कराया है जो इस तरह का पॉलिटिक्स करते हैं वह डरपोक होते हैं। जिस नेताओं का मामला कोर्ट में गया है सुप्रीम कोर्ट ने कितनी बार जांच एजेंसी को फटकार लगाई है।

यह भी देखें :

Lalu 22Scope News

नवादा की घटना पर जीतनराम मांझी ने अपने बयान में कहा था कि इस घटना में यादव समाज के लोग शामिल हैं। मांझी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मांझी आरएसएस की बातें बोलते हैं। उन्हीं की सरकार ने जो दोषियों का लिस्ट जारी किया है उसमें कोई और लोग हैं। मांझी किसी दूसरे समाज को टारगेट कर रहे हैं। मांझी पर तंज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अब लोग मांझी को जीतनराम मांझी नहीं बल्कि प्यार से जीतन राम शर्मा बुलाते हैं।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- नवादा की घटना बेहद ही दुखद, डबल इंजन की सरकार बिहार में फेल

महिप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...