Ranchi BJP Leader Murder में बड़ी कार्रवाई, एक हत्यारा गिरफ्तार…

247
Ranchi BJP Leader Murder में बड़ी कार्रवाई, एक हत्यारा गिरफ्तार...
Ranchi BJP Leader Murder में बड़ी कार्रवाई, एक हत्यारा गिरफ्तार...
Advertisment

Ranchi BJP Leader Murder : बीजेपी नेता अनिल टाइगर की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद भाग रहे एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े गोलीबारी, पूर्व जिला परिषद को अपराधियों ने मारी गोली… 

कूहीू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi BJP Leader Murder : हत्या से लोगों में उबाल, सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन, एक हिरासत में… 

पूछताछ के बाद चलेगा असली वजह का पता

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले आई है। आरोपी से पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने की असली वजह सामने आ सकती है। हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। हत्या के बाद लोगों में उबाल है। राजधानी में कांके सहित कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

ktr56t 22Scope News

Ranchi BJP Leader Murder : अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि अनिल टाइगर कांके चौक के पास एक दुकान में बैठे थे उसी समय अपराधियों ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके शरीर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Ranchi BJP Leader Murder मृतक की फाइल फोटो
Ranchi BJP Leader Murder मृतक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Breaking : गोबिंदपुर बाजार में बड़ा सड़क हादसा, आधा दर्जन वाहन एक साथ टकराई… 

स्थानीय लोगों की माने तो अनिल टाइगर, जो रांची के कांके इलाके के निवासी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य थे, राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष थे। इसके अलावे वे ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी।

 

Advertisement