Breaking : कांके में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस …

Breaking

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात कांके चौक के पास हुई। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बांटे स्मार्टफोन, यह सिर्फ मोबाइल नहीं… 

Breaking : कांके थाना का है मामला
Breaking : कांके थाना का है मामला

जानकारी के अनुसार, अनिल टाइगर अपनी सामान्य गतिविधियों में व्यस्त थे, तभी अपराधियों ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके शरीर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro CBI Attack : रिकवरी के लिए गई सीबीआई की टीम पर हमला, घर के अंदर ही… 

Breaking : पुरानी रंजिश में गोली मारने की आशंका

यह घटना कांके क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती है, क्योंकि पहले भी इस तरह की वारदातें इस इलाके में हो चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम हो सकता है।

Breaking : बीजेपी कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे
Breaking : बीजेपी कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे

ये भी पढ़ें- JSSC Paper Leak झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की मिलीभगत से हुई-अमर बाउरी का बड़ा आरोप… 

स्थानीय लोगों की माने तो अनिल टाइगर, जो रांची के कांके इलाके के निवासी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य थे, राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष थे। इसके अलावे वे ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...