Saturday, September 27, 2025

Related Posts

Latehar : 10 लाख का इनामी नक्सली कुंदन खरवार गिरफ्तार, लातेहार पुलिस को मिली दूसरी बड़ी सफलता

Latehar : लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह लातेहार पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता है। एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में 25 मई को लातेहार पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर मनीष यादव को मार गिराया था। मनीष यादव पर सरकार ने 5 लाख इनाम की घोषणा की थी।

Latehar : मारे गए नक्सली की फाइल फोटो
Latehar : मारे गए नक्सली की फाइल फोटो

Latehar : सर्च अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी  

जानकारी के अनुसार लातेहार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 25 मई की देर रात नेतरहाट थाना क्षेत्र में शुरू हुई थी और 26 मई सुबह तक चली। इस मुठभेड़ में भाजपा माओवादी संगठन के कमांडर मनीष यादव को लातेहार पुलिस ने मार गिराया था। इसके बाद सर्च अभियान जारी रखा था। इसी अभियान के दौरान 10 लाख के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया गया।

142,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
619,000SubscribersSubscribe