Latehar : संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों का बड़ा आरोप, जांच में जुटी पुलिस…

Latehar : लातेहार में एक युवक के संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृत युवक का नाम सोनू उरांव बताया जा रहा है। मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या के आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में जांच की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामला चंदवा थाना क्षेत्र के रोल गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू अपने दो दोस्तो के साथ देर रात को बाइक से निकला था। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली की सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे तो देखा कि सोनू मृत पड़ा हुआ है।

Latehar : मृतक के चेहरे पर थे जख्म के निशान

सोनू का शव देखकर परिजनों को शक हुआ क्योंकि सोनू के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे। परिजनों का कहना है कि यदि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है तो बाकी शरीर पर जख्म के निशान क्यों नहीं है। परिजनों ने मामले में जांच की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...