Latehar Accident : ननद-भाभी को पिकअप ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा…

Latehar Accident : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नेतरहाट–महुआडांड़ मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने के बाद जाम को हटाया जा सका।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : धारदार हथियार काटकर से युवक की हत्या, दूसरे ने भागकर बचाई जान… 

Latehar Accident : सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर साप्ताहिक बाजार जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान गांव की पुष्पा एक्का और उनकी भाभी सुषमा एक्का के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के 6 कारोबारियों को ACB की नोटिस… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं घर से साथ निकली थीं और सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर खड़ी थीं। तभी नेतरहाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने संतुलन खो दिया और उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

ग्रामीणों ने नेतरहाट–महुआडांड़ मुख्य मार्ग कर दिया जाम

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और नेतरहाट–महुआडांड़ मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

घटना की सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें-

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

 

 

 

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...