Latehar: हाथी के बच्चे की मौत से वन विभाग में हड़कंप, मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड के बघोता टोला में रविवार को एक जंगली हाथी का बच्चा मृत अवस्था में पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से आसपास के गांवों में हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा था और खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात को भी हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंचा था। उसी दौरान झुंड में शामिल किसी बड़े हाथी के पैर के नीचे दब जाने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई :

सूचना मिलते ही वनरक्षी विजय शंकर शर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि बच्चा किसी वयस्क हाथी के पैर के नीचे आने से कीचड़ में दबकर दम तोड़ गया। वहीं यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं किसी ने गोली मारकर तो हत्या नहीं की, बालूमाथ पुलिस की टीम ने मेटल डिटेक्टर से पूरे क्षेत्र की गहन जांच की। हालांकि जांच में किसी तरह के बाहरी हमले या गोलीबारी के संकेत नहीं मिले हैं।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का रहस्य :

घटना के बाद डाॅक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

क्षेत्र में चिंता का माहौल  :

जंगली हाथी के बच्चे की मौत से ग्रामीणों में गम और चिंता का माहौल है। लोग हाथियों के लगातार बढ़ते आवागमन से दहशत में हैं। वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय सतर्क रहें और हाथियों के झुंड के नजदीक न जाएं। वन विभाग की टीम ने आश्वासन दिया है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टः प्रमेश पांडे

Saffrn

Trending News

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img