‘Suo-Moto Mutation का शुभारंभ,पारदर्शी सुविधा की शुरुआत’

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित

hemant soren 22Scope News

सभागार में आज Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का राज्यव्यापी शुभारंभ किया. इस अवसर पर

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम तथा श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के

मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित रहे.

आम व्यक्ति भी अब बिना कोई परेशानी उठाए सुविधा- CM

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार

ने कई कदम उठाए हैं. आज हुए सुओ-मोटो ऑनलाइन म्युटेशन (दाखिल-खारिज) प्रक्रिया का शुभारंभ भी

उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन खरीद-बिक्री के लिए निबंधन, दाखिल-खारिज,

रसीद कटने से लेकर रजिस्टर पंजी-2 तक की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. कई बार ये प्रक्रियाएं आम जनता के लिए

काफी जटिल हो जाती हैं. राज्य सरकार का प्रयास है कि हम आम जनता को सरल और सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का शुभारंभ होने से आम व्यक्ति भी अब

बिना कोई परेशानी उठाए निबंधन के बाद अपने उक्त भूमि का दाखिल-खारिज करा सकेगा. मुख्यमंत्री ने

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला एवं प्रखंडस्तरीय अधिकारियों से कहा कि Suo-Moto Mutation प्रक्रिया

पहली बार झारखंड में लागू की जा रही है, हो सकता है की प्रारंभ में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं.

उन्होंने अधिकारीयों से शुरुआती 15 से 20 दिनों तक इस प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी Suo-Moto Online Mutation (दाखिल-खारिज)

प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं. इस पारदर्शी प्रक्रिया की शुरुआत होने से ग्रामीण लोगों को बिचौलियों से भी

मुक्ति मिल सकेगी. वैसे बिचौलिए जो ग्रामीणों के बीच सक्रिय रहते हैं उनसे लोगों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक कार्य योजना तैयार कर रही है जिसमें ओल्ड एज के लोगों को

कचहरी का चक्कर न काटना पड़े और उनका सभी कार्य आसानी से संपन्न हो सके.

Saffrn

Trending News

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...

Chaibasa IED Blast: सारंडा जंगल में विस्फोट, जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट की तैयारी, नक्सल विरोधी अभियान जारी।Chaibasa IED Blast चाईबासा:...

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस...

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img