SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा लगातार अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दे रहे हैं कि नशा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड मंदिर के पास बड़े पैमाने पर सूखा नशा का कारोबार कई वर्षों से चल रहा है।

सूचना मिलते ही STF टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की – SP पूरन कुमार झा

सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी कुंदन कुमार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक, 750 ग्राम गांजा और 1,88,070 नकद बरामद किए गए।

Siwan Police 1 1 22Scope News

कुंदन कुमार काफी समय से सूखा नशे के कारोबार में लिप्त था – SDPO अजय कुमार सिंह

पुलिस के मुताबिक, कुंदन कुमार काफी समय से सूखा नशे के कारोबार में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं सिवान पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर सिवान जिले में कहीं भी नशे का कारोबार होता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि समाज को इस जहर से बचाया जा सके। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर पूरी जानकारी दी।

Siwan Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, STF की कार्रवाई में एक को लगी गोली

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...