पाकुड़ः जिले में कैटेगरी-1 के लिए 12 बालू घाटों से बालू का उठाव 16 अक्टूबर से शुरू होगा. जिसको लेकर पंचायत स्तर पर टीम गठित की गई है. पंचायत स्तर पर गठित आठ सदस्यीय समिति बालू घाटों से बालू उठाव का संचालन करेगी. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. जिला खनन पदाधिकारी सभी चिह्नित घाटों की मॉनिटरिंग करेंगे. बालू उठाव के लिए कई नियम और शर्ते लागू किए गए हैं.
प्रखंड स्तरीय टीम बालू उठाव की निरीक्षण करेगी. जिसमें अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक शामिल हैं. वहीं बालू का उठाव नदी में बने पुल पुलिया के 500 से 2500 की परिधि के समीप से नहीं किया जायेगा. वहीं बालू का उठाव निजी, गैर व्यावसायिक, सामुदायिक उद्देश्य और सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के लिए ही होगा. बालू घाटों से बालू का उठाओ सिर्फ ट्रैक्टर के माध्यम से ही किया जाएगा.


