राशन दुकान के आड़ में संचालित था शराब की दुकान, पुलिस ने किया जब्त

बांका : बिहार में जहां पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है, वहां दिन के उजाले में ही तो शराब का खेल एक राशन दुकान से
संचालित किया जाता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राशन दुकान में छापेमारी की पुलिस पहुंचने से कुछ देर पहले ही दुकानदार दुकान बंद करके जा चूका था ममला बांका के अमरपुर प्रखंड के चिरैया पोखर के समीप एक राशन दुकान का है, पुलिस ने 47 बोतल शराब जब्त की लेकिन मौके से शराब तस्कर दुकान बंद कर के पहले ही भागने में सफल रहा।

पुलिस द्वारा राशन दुकानदार की पहचान की जा रही है। राशन दुकान में शराब तस्करी कर दुकानदार द्वारा चोरी-छिपे बिक्री करने की सूचना पर दारोगा राहुल कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। पुलिस ने मौके पर दुकान का शटर गैस कटर से काटकर जांच करने का प्रयास किया। लेकिन गैस कटर से निकली चिंगारी से दुकान में रखे पटाखा में आग पकड़ लिया। जिससे दुकान के अंदर पटाखा फटने से लगभग आधा घंटा तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने शराब जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया है।

कई स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि शराब बिक्री कई वर्षों से किराना दुकान की आड़ में चल रहा था, सरकार कहती है कि शराब बंद है, लेकिन बिहार में कहीं शराब बंद नहीं है। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि जब्त शराब मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही तस्कर की पहचान कर गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : ट्रक की टक्कर से MDM प्रभारी की हुई मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...